BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Assembly Election 2024 : कांग्रेस के दबदवे वाली नूहं विधानसभा का राजनीतिक इतिहास, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Assembly Election 2024 : नूंह विधानसभा क्षेत्र गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतरगर्त आता है। नूंह में पहला चुनाव 1952 में हुआ था। ये विधानसभा तब से हरियाणा (क्षेत्र) की राजनीति में भागीदार रही है। नूंह को दिल्ली एनसीआर का सबसे पिछड़ा क्षेत्र भी कहा जाता है। 

इस विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1952 और 1957 में कांग्रेस के अब्दुल गनी ने विधानसभा में क्षेत्र की नुमाइंदगी की। 1962 में कांग्रेस के खुर्शीद अहमद चुनाव जीते।

1967 निर्दलीय ने कांग्रेस को हराया

1967 में निर्दलीय रहीम खां ने कांग्रेस के खुर्शीद अहमद को शिकस्त दी तो 1968 में खुर्शीद अहमद ने विशाल हरियाणा पार्टी से मैदान में उतर कर रहीम खां को परास्त किया.1972 में निर्दलीय चुनाव लड़कर रहीम खां ने खुर्शीद अहमद से हार का बदला लिया। 

1977 में जनता पार्टी ने जीती सीट

1977 में जनता पार्टी के सरदार खां निर्दलीय दीन मोहम्मद को शिकस्त देकर चंडीगढ़ पहुंचे। 1982 में रहीम खां ने आजाद चुनाव लड़कर इस दफा कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे सरदार खां को पराजित किया। 


1987 में लोकदल से जीते  ख़ुर्शीद अहमद

1987 में खुर्शीद अहमद लोकदल प्रत्याशी थे और उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद इलियास को मात दी। 1989 में दोबारा चुनाव हुए। यहाँ इस इनेलो के मोहम्मद हुसैन जीते। 1991 में कांग्रेस के इलियास ने निर्दलीय हामिद हुसैन को पराजित किया। 1996 में खुर्शीद अहमद कांग्रेस से लड़े और उन्होंने समता पार्टी के हामिद हुसैन को मात दी।

2000 में इनेलो ने जीती सीट

2000 में हामिद हुसैन ने इनेलो के उम्मीदवार के रूप में खुर्शीद अहमद को हराया। 2005 में हबीबुर्रहमान यहां से आजाद जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद को हराया। इनेलो तीसरे स्थान पर रही। 2009 में कांग्रेस के आफताब अहमद ने भाजपा के कवर संजय सिंह को पराजित किया।

2014 में इनेलो के जाकिर हुसैन ने कांग्रेस के आफताब अहमद को शिकस्त दी। हविपा-भाजपा सरकार में मंत्री रहे कंवर सूरजपाल के बेटे भाजपा के संजय सिंह 24000 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

2019 में कांग्रेस ने आफ़ताब अहमद पर ही दांव चला और जीत दर्ज की। इस बार का चुनाव भी कुछ दिलचस्प होने वाला है। यहाँ इनेलो भी अपने आप को खड़ी कर रही है वहीं कांग्रेस के पास मजबत उम्मीदवार के रुप में आफ़ताब अहमद है।


1952-2014 तक विधायकों की लिस्ट


साल

एसी नं.

विधानसभा क्षेत्र का नाम

कैटगरी

विजेता

लिंग

पार्टी

वोट

हार

लिंग

दल

वोट

2014

79

नूह

जनरल

जाकिर हुसैन

एम

इनेलो

64221

आफताब अहमद

एम

कांग्रेस

31425

2009

79

नूह

जनरल

आफताब अहमद

एम

कांग्रेस

33925

संजय

एम

बी जे पी

17021

2005

58

नूह

जनरल

हबीब-उर-रहमान

एम

आईएनडी

36879

आफताब अहमद

एम

कांग्रेस

32520

2000

58

नूह

जनरल

हामिद हुसैन

एम

इनेलो

31454

खुर्शीद अहमद

एम

कांग्रेस

22020

1996

58

नूह

जनरल

खुर्शीद अहमद

एम

एआईआईसी (टी)

20401

हामिद हुसैन

एम

एसएपी

12274

1991

58

नूह

जनरल

मोहम्मद इलियास

एम

कांग्रेस

17274

हामिद हुसैन

एम

आईएनडी

13031

1989

मतदान दोबारा

नूह

जनरल

हसन मो.

एम

आईएनडी

32729

मो. इलियास

एम

कांग्रेस

14206

1987

58

नूह

जनरल

खुर्शीद अहमद

एम

एलकेडी

43743

मो. इलियास

एम

कांग्रेस

15773

1985

मतदान दोबारा

नूह

जनरल

आफताब खान

एम

कांग्रेस

23669

एस खान

एम

आईसीजे

23556

1982

58

नूह

जनरल

रहीम खान

एम

निर्दलीय

15554

सरदार खान

एम

कांग्रेस

14416

1977

58

नूह

जनरल

सरदार खान

एम

जेएनपी

15457

दीन मो.

एम

आईएनडी

13699

1972

51

नूह

जनरल

रहीम खान

एम

निर्दलीय

23536

खुर्हेद अहमद

एम

कांग्रेस

21697

1968

51

नूह

जनरल

खुर्शीद अहमद

एम

कांग्रेस

14675

रहीम खान

एम

विहिप

8378

1967

51

नूह

जनरल

रहीम खान

एम

निर्दलीय

15212

खुर्शीद अहमद

एम

कांग्रेस

14171

1962

51

नूह

जनरल

खुर्शीद अहमद

एम

कांग्रेस

—-

—-

एम

1957

51

नूह

जनरल

अब्दुल गनी

एम

कांग्रेस

——

——

एम

——

——

1967

51

नूह

जनरल

अब्दुल गनी

एम

कांग्रेस

——

एम

——

——


Comments0

Type above and press Enter to search.