BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Weather Update: जानें कैसा रहने वाला है आने वाले दिनों का मौसम, अचानक मौसम ने ली करवट, होगी बारिश

Weather Update


Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। मंगलवार को हरियाणा के कुछ जिलों में धूप खिली रही। कहा जा सकता है कि मौसम ने अचानक फिर करवट ले ली है। ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।


दोपहर में खूब धूप रहती है। लेकिन बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाओं के कारण सूरज भी इसके सामने फीका नजर आ रहा है। हरियाणा के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।


जानिए अगले 10 दिनों का मौसम


बुधवार को हिसार में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सात से तेरह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।



न्यूनतम पारा छह से सात डिग्री तक जा सकता है। अगले 10 दिनों में अंबाला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक रहने की संभावना है।


करनाल जिले में आज कुछ बादल छाए रहने की संभावना है। यहां के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पारा छह डिग्री तक गिर सकता है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है। 12 से 14 फरवरी तक बारिश की संभावना है।


पानीपत की बात करें तो यहां भी बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अगले सात दिनों के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट हो सकती है जबकि अधिकतम तापमान में 20 से 22 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 12 से 14 फरवरी तक बारिश की भी संभावना है।

Comments0

Type above and press Enter to search.