BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Election 2024: इंडिया गठबंधन को लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान, अगर… सारे जेल जाएंगे!

Abhay Yamunagar


Haryana Election 2024: इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला का कहना है कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए अगर इंडिया अलायंस के नेता इकट्ठा नहीं हुए तो सभी जेल जाएंगे और उसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा।


यमुनानगर में इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता के आवास पर मीडिया से बात करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि अगर विपक्ष एकजुट नहीं हुआ तो इसके बाद चुनाव नहीं होंगे और सभी नेता जेल जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि अब फैसला इंडिया अलायंस के लोगों को करना है कि वे जेल जाएंगे या एकजुट होंगे। इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश में लगातार परिवर्तन की लहर चल रही है। 


जनता ने 10 साल भाजपा और 10 साल कांग्रेस सरकार झेली है। अब इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो नेता ने कहा कि अगर हरियाणा में इनेलो की सरकार बनी तो न्यायपालिका के सेवानिवृत्त लोगों का एक आयोग बनाया जाएगा।


यह आयोग जो भी घोटाले हुए हैं उनकी जांच करेगा और जिस भी विभाग में पैसा इकट्ठा किया गया है उसकी जांच की जाएगी और ऐसे नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि धान में नमी बता कर किसानों को धोखा दिया गया है और मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह नमी का पैसा किसके खाते में गया। वहीं, सब्सिडी वाले यूरिया में भी 5 किलो की कटौती की गई है, जिससे किसानों को ज्यादा यूरिया खरीदकर खेतों में डालना होगा।


अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के बूथ स्तर पर दिए गए बयान पर कहा कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के नेता को ऐसे बयान शोभा नहीं देते।

Comments0

Type above and press Enter to search.