BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

HPSC HCS Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा एडमिट कार्ड जारी किया, यहां जानें कैसे डाउनलोड करें

HPSC HCS Admit Card 2024


HPSC HCS Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी कर दिया है।


जिन उम्मीदवारों ने एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए आवेदन किया है, वे hpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


आपको बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग 11 फरवरी, 20224 को एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


HPSC HCS Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें


  • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जाएं।
  • एसीएस और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध होगा।
  • होम पेज पर दिए गए लिंक पर आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल करना होगा।
  • आपके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक नई विंडो खुलेगी।
  • आप चाहें तो भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें।



परीक्षा 11 फरवरी को होगी


आयोग 11 फरवरी, 2024 को राज्य में एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। परीक्षाएं बहुविकल्पीय मोड में आयोजित की जाएंगी और सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट सहित दो पेपर होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ (0.25) अंक काटे जाएंगे।

Comments0

Type above and press Enter to search.