BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदला मौसम, कई जिलों में छाए बादल, यहां हो सकती है बारिश

Haryana Weather


Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। जहां कई जिलों में बारिश हुई वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने मिली।


महेंद्रगढ़ में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थीं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले चार दिनों में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 8 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग मंगलवार तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जता रहा है।


सोमवार सुबह पानीपत में हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोपहर तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।


नारनौल क्षेत्र में सुबह से ही तेज हवा चल रही है। सुबह से बदली के कारण बारिश की संभावना है। मौसम विभाग भी कह रहा है कि 5 फरवरी को बारिश होगी। इलाके में बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अंबाला में रात को गरज के साथ बारिश हुई। सुबह भी बादल छाए रहे, साथ ही कोहरा भी छाया रहा। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण दिन और रात का तापमान बढ़ गया है।


सोनीपत में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। 


सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 12.0 डिग्री दर्ज किया गया था। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। सुबह AQI 107 दर्ज किया गया।


जींद में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। आज बारिश की संभावना है। वहीं, हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा है और हवा में नमी 91 फीसदी है।


सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में भी हल्की बारिश देखने को मिली। यहां भी बादलवाई छाए रहने की संभावना है और साथ ही हल्की बारिश का अनुमान है।

Comments0

Type above and press Enter to search.