BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कई जगहों पर गिरे ओले, 11 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, जानें

Haryana Weather Update


Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में एक फरवरी को सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश के 11 से ज्यादा जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 2 फरवरी को कोहरा छाए रहने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्ष 2016 के बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब जनवरी में कम बारिश हुई है। दिसंबर 2023 में भी 2.8 मिमी बारिश हुई थी, तब 54 फीसदी की कमी का अनुमान लगाया गया था। 1 फरवरी 2024 को भी बारिश की संभावना है।


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकुला, सिरसा, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत शामिल हैं।


साथ ही इन जिलों में बारिश की भी संभावना है। तेज गति से हवाएं चलेंगी। वहीं, इसके चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Comments0

Type above and press Enter to search.