BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

हरियाणा की दादी का जलवा, 107 साल की उम्र में जीते 3 गोल्ड मेडल, 70 बर्षीय बेटी भी झटका गोल्ड

Dadi Rambai


Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी की 107 साल की दिग्गज महिला खिलाड़ी दादी रामबाई का परिवार एक बार फिर खेल के मैदान में सक्रिय हो गया है। 


इस परिवार की तीन पीढ़ियों की चार महिलाएं राजस्थान के अलवर में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आठ स्वर्ण सहित 12 पदक जीतने में सफल रहीं।


इनमें दादी रामबाई ने मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीते, उनकी बड़ी बेटी सुंदर देवी ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक, छोटी बेटी संतरा देवी ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 


वहीं, रामबाई की दोहती शर्मिला ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।


शर्मिला ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप राजस्थान में हो रही है। इसमें रामबाई के परिवार की चार महिलाओं ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिया। 


107 साल की रामबाई ने 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीते। 


उनकी 70 वर्षीय बेटी सुंदर देवी ने तीन किलोमीटर पैदल चाल और गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते, जबकि डिस्कस थ्रो में उन्होंने रजत पदक जीता।


रामबाई की 65 वर्षीय छोटी बेटी संतरा देवी ने 3 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक, गोला फेंक में कांस्य पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता है। 


वहीं, रामबाई की सहपत्नी 40 वर्षीय शर्मिला ने भी तीन स्पर्धाओं में से दो में स्वर्ण पदक और एक में रजत पदक जीता। 


शर्मिला ने 3 किलोमीटर वॉक और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल और शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता है।

Comments0

Type above and press Enter to search.