BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News: बजट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आई प्रतिक्रिया, मोदी सरकार के बजट को बता दिया…


रोहतक: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अंतरिम बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि उन्हें इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि राज्य की जनता पर कर्ज बढ़ता जा रहा है और किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखने वाली बीजेपी सरकार ऐसा आज तक नहीं कर पाई है।

Bhupinder Singh Hooda


इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा प्रदेश द्वारा पेश किए गए बजट पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बजट के बाद हर साल राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपने पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की पुण्य तिथि पर पहुंचे थे।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल से वह पेश होने वाले बजट को करीब से देखते आ रहे हैं, लेकिन बजट में आम लोगों के लिए कोई राहत नहीं है। 


चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह आखिरी बजट है। इससे भी उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन उसके 9 साल के कार्यकाल में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। इसलिए आज पेश किया गया बजट दिशाहीन है और इससे आम लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज अपने पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की 15वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 


उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके पिता ने हमेशा किसानों के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि वह 11 जेलों में रहे और देश को आजादी दिलाने में उनके पिता का अहम योगदान था।

Comments0

Type above and press Enter to search.