BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

WPL 2024 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से 17 मार्च तक होंगे मुकाबले, जानें पूरी जानकारी

WPL 2024 Schedule


WPL 2024 Schedule: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार WPL 23 फरवरी से शुरू होकर 17 मार्च तक खेला जाएगा। 


2023 की तरह इस बार भी महिला प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। जो बेंगलुरु और दिल्ली के स्टेडियम में खेला जाएगा। आधे-आधे मैच दोनों स्टेडियम में खेले जाएंगे। शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में ही खेले जाएंगे।


शुरुआती 11 मैच खेलने के बाद सभी टीमें दिल्ली आएंगी और बाकी सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। 


24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मैच नहीं है, हर दिन सिर्फ एक मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल 15 मार्च को और फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा। 


आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग का यह दूसरा सत्र है। पिछली बार WPL का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था।


महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जिसमें 104 भारतीय महिला खिलाड़ी और लगभग 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन इनमें से केवल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।


कहां देखें लाइव


इस लीग का प्रसारण ऑनलाइन जीयो सिनेमा पर किया जाएगा। वहीं टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 और कल सिनेप्लेक्स पर देख सकते हैं। 


कब और किसके बीच होगा मैच




तारीख

बनाम

23 फरवरी        

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

24 फरवरी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स

25 फरवरी

गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

26 फरवरी

यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

27 फरवरी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स

28 फरवरी

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

29 फरवरी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

1 मार्च

यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

2 मार्च

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस

3 मार्च

गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

4 मार्च

यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

5 मार्च

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

6 मार्च

गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

7 मार्च

यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

8 मार्च

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

9 मार्च

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स

10 मार्च

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

11 मार्च

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

12 मार्च

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

13 मार्च

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स

15 मार्च

दिल्ली में एलिमिनेटर

17 मार्च

दिल्ली में फाइनल


Comments0

Type above and press Enter to search.