BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलो का येलो अलर्ट, देखें मौसम बुलेटिन

Haryana Weather Alert


Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में मौसम बदल गया है। कई जिलों में सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं 31 जनवरी को मौसम विभाग ने खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। वहीं  40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


अन्य जिलों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।


24 घंटे में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है।


सोनीपत में घना कोहरा छाया हुआ है, बारिश की बूंदों की तरह ओस टपक रही है। कोहरे का आलम यह है कि सुबह 8 बजे भी बमुश्किल 10 मीटर की दृश्यता रह गई है। यहां रात 8 बजे ही कोहरा छंटना शुरू हो गया था।


कल का मौसम


मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 1 से 2 फरवरी के बीच प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं।


यह बदलाव प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी पहले जितनी नहीं होगी। अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और दो-तीन अन्य जिलों में कोहरा छाने की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।


9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा


मौसम में आए इस बदलाव से हरियाणा में नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार एक दिसंबर के बाद से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है।


इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है कि जनवरी में बारिश नहीं हुई।


सर्दी से भी राहत मिलेगी


राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। राज्य के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिनों की स्थिति नहीं बनेगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप निकली।


हालांकि, महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

Comments0

Type above and press Enter to search.