BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Ram Mandir Inauguration : रामलल्ला के दर्शन के लिए पैदल निकले हरियाणा के युवक, अब तक 550 किलो से ज्यादा सफर किया तय

Ram Mandir Inauguration


Haryana News: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम का अभिषेक करेंगे। ऐसे में पूरे देश में त्योहार मनाने की तैयारी चल रही है। 


इस बीच हरियाणा के 4 युवाओं ने श्री राम लला के दर्शन के लिए पैदल ही अयोध्या जाने का फैसला किया है। इसके लिए वे निकल पड़े हैं। उनकी यात्रा 700 किलोमीटर की है। जानकारी के मुताबिक वे युवक पहले ही लखनऊ पहुंच चुके हैं। 


इन युवकों में तीन झज्जर के हैं, जबकि एक रोहतक का है। भगवान श्री राम के प्रति इन युवाओं की आस्था ऐसी है कि पैरों में छाले पड़ने के बाद भी इन्होंने हार नहीं मानी है और लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। युवाओं का यह दल 16 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा। वे 24 जनवरी तक वहीं रहेंगे और फिर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।


अक्टूबर में अयोध्या जाने का विचार आया


जानकारी के मुताबिक, इस ग्रुप में शामिल झज्जर के बामनोली निवासी प्रवीण छिल्लर एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, झज्जर के सिलोठी गांव निवासी रोहित दलाल प्रॉपर्टी डीलर हैं और बिरधाना निवासी मंदीप दहिया बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वहीं, रोहतक के गोहाना अड्डा निवासी भुवन गुलाटी इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। 


आपको बता दें कि मनदीप दहिया ने अक्टूबर में अयोध्या जाने के बारे में सोचा था। उसने यह बात अपने मामा के बेटे रोहित को बताई। इसके बाद उन्होंने 1 जनवरी से यात्रा शुरू की। 


हालांकि, यात्रा पर निकलने से पहले मनदीप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पैदल ही अयोध्या जाएंगे और इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिसे करीब 6.5 लाख लोगों ने देखा और खूब पसंद किया। 


वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अयोध्या जाने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक चारों युवक अब तक 550 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं।


चारों युवक हर दिन करीब 11 घंटे पैदल चलते हैं और करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। मनदीप दहिया ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 जनवरी को राम मंदिर सभी भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद वह भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे और दर्शन करने के बाद वह घर लौट आएंगे।

Comments0

Type above and press Enter to search.