BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Farming: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटे डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री, जानिए कौन है?

Farming


Haryana News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल के राज्य समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरिओम को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया। जिससे उनके परिवार और पूरे कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर है।


डॉ. हरिओम पिछले कई वर्षों से राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं।



वह प्राकृतिक खेती को हर आम किसान तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए उनके नाम की घोषणा की गई, न केवल परिवार में बल्कि पूरे कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। 


इतना ही नहीं, प्राकृतिक खेती का आधार बन चुके गुरुकुल कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर है, वहीं देर रात तक डॉ. हरिओम को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।



आपको बता दें कि डॉ. हरिओम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अंतर्गत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मुख्य वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। 


उन्होंने कैथल, कुरूक्षेत्र के अलावा कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं और सेवानिवृत्ति के बाद पिछले कई वर्षों से आचार्य पद पर कार्यरत हैं। देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल को बढ़ावा देने में जुटे हैं।

Comments0

Type above and press Enter to search.