BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

इनेलो के कार्यकर्ताओं हो जाओ तैयार, अभय चौटाला का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान

INLD News


Haryana Election 2024: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। इसके बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन इस बार इनेलो ने सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।


इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश में सभी 10 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 


उन्होंने कहा कि सिरसा की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल कर प्रदेश में सत्तासीन होगी। वे शुक्रवार को पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। 


इनेलो नेता ने कहा कि उन्होंने अपनी पदयात्रा के दौरान हजारों लोगों से मिलकर जाना कि गठबंधन शासन में लोग तंग हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। 


इस मौके पर जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष उदयवीर राणा, पूर्व विधायक सीताराम, इनेलो बैकवर्ड सैल के प्रदेश संयोजक जयकुमार पंवार, सुभाष नैन, धर्मवीर नैन, जसवीर सिंह जस्सा, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, नैना झोरड़, भगवान कोटली, गंगाराम बजाज, जरनैल चंदी, गुरविंद्र सिंह सरपंच, महेंद्र बाना, गुरदयाल मेहता, प्रदीप मेहता एडवोकेट, महंत बलदेवदास, नरेश सहारण, राजेंद्र, अशोक, राजेंद्र बेनीवाल, मग्घर सिंह मौजूद रहे।


Comments0

Type above and press Enter to search.