BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा इस बार अपनी झांकी किस थीम पर प्रदर्शित करेगा, जानें

Haryana News



Haryana News:  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'मेरा परिवार-मेरी पहचान' थीम पर हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति द्वारा तीसरी बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए हरियाणा की झांकी का चयन किया गया है। 


ऑनलाइन सेवाओं के लिए हरियाणा पहले से ही देशभर में बेहतरीन काम कर रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि आम लोगों को उनके घर-द्वार पर सरकारी सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 'मेरा परिवार-मेरी पहचान' कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल नवीन सोच के साथ प्रदेश में अनूठी योजनाएं लागू कर हरियाणा को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। 


हरियाणा की कई योजनाएं अब दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं और केंद्र सरकार ने भी उन्हें अपनाया है। इस बार हरियाणा की झांकी भारत सरकार की थीम 'विकसित भारत' पर बिल्कुल फिट बैठती है, जिसमें विरासत और विकास का सामंजस्य दिखाई देगा।


राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों की झांकियों के चयन की प्रक्रिया हर साल नवंबर महीने में रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा शुरू की जाती है। इसमें सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालय अपनी-अपनी थीम पर झांकी से जुड़ी जानकारी विशेषज्ञ समिति के सामने पेश करते हैं।


विशेषज्ञ समिति केंद्र सरकार द्वारा सुझाई गई प्रासंगिकता और विषयों के आधार पर झांकी का चयन करती है। बराड़ ने कहा, लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रही है।


पिछले साल गणतंत्र दिवस पर हरियाणा ने 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' की थीम पर भगवान श्री कृष्ण के भव्य रूप की झांकी प्रदर्शित की थी।

Comments0

Type above and press Enter to search.