BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Weather Alert: मौसम विभाग का हरियाणा के इन 6 जिलों में रेड अलर्ट, इस दिन से होगी बारिश

Haryana Weather Alert: मौसम विभाग का हरियाणा के इन 6 जिलों में रेड अलर्ट, इस दिन से होगी बारिश


Haryana Weather Alert


Haryana Weather Alert:  हरियाणा सहित उत्तर भारत में अभी सर्द हवाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार पारा कम होता जा रहा है। वहीं राज्या में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 


मौसम विभाग ने हरियाणा के छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। 


आंकड़ों के मुताबिक, सिरसा की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। 1 फरवरी के आसपास हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 30 और 31 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे।



इन जिलों में अलर्ट


हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 


पंचकुला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


इन जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.