BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Weather Alert: हरियाणा में ठंड और घने कोहरे का सितम जारी, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Alert


Haryana Weather Alert: हरियाणा में सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लगातार कोहरे से जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। लोगों को कापी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सुबह के समय हालत यह है कि प्रदेश के कई शहरों में 20 मीटर की दूरी से भी कुछ नजर नहीं आ रहा है। सड़क पर चलने वाली गाड़ियां बहुत धीमी गति से चलती नजर आ रही हैं। कोहरे के अलावा लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। 


शीतलहर ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि कई जिलों में तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में पारा बढ़ने के कोई संकेत नहीं हैं। इस बार लोगों को पिछले साल से ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है।


नारनौल का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


वहीं, रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 3.5 डिग्री और सिरसा में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन घने कोहरे के कारण कई सड़क हादसे हुए, इन हादसों में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।


17 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। विभाग के मुताबिक, राज्य में तापमान हर दिन बदल रहा है। शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। 


इसके बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। लेकिन शाम को शीतलहर चलने से ठंड फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 


विभाग के मुताबिक करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, जिंद, भिवानी, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा। इसी तरह, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पंचकुला, यमुनानगर में येलो अलर्ट के साथ घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे की भी संभावना है।

Comments0

Type above and press Enter to search.