BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Roadways: हरियाणा वालों के लिए खुशख़बरी, अब रोडवेज का सफर होगा सस्ता, पढ़ें पूरी जानकारी


Haryana Roadways


Haryana Roadways: हरियाणा में 29 जनवरी से इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। फिलहाल ये बसें पानीपत और यमुनानगर से शुरू होंगी। रोडवेज ने 375 बसें चलाने का फैसला किया है, जिनमें से 5 बसों का संचालन 29 जनवरी को शुरू हो जाएगा। 


पहले चरण में हरियाणा के नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। इनमें पानीपत, यमुनानगर, पंचकुला, करनाल, अंबाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार और रेवाड़ी शामिल हैं। अप्रैल तक इन सभी नौ जिलों में 375 बसें उपलब्ध हो जाएंगी और भविष्य में यह बस हरियाणा के सभी जिलों में चलाई जाएगी। 


एक चार्जिंग स्टेशन पर 10 से 12 पॉइंट होंगे, यानी एक बार में एक दर्जन बसें एक साथ चार्ज की जा सकेंगी। ये बसें सिर्फ शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी चलाई जाएंगी। ये बसें 45 सीटर होंगी। 


फिलहाल जिला मुख्यालय से 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए जिलेवार रूट भी तय कर दिए गए हैं और अन्य जिलों में भी बसें चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। रोडवेज ने 2030 तक बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना तैयार की है।


पहले चरण में 9 शहरों में बसें चलेंगी


अप्रैल तक हरियाणा में 375 बसें खरीदने की योजना है। पहले चरण में ये इलेक्ट्रिक बसें 9 शहरों में चलाई जाएंगी। फिलहाल इसकी शुरुआत 29 जनवरी को पानीपत और यमुनानगर से होगी। इन दोनों जिलों में चार्जिंग, रिपेयरिंग और वॉशिंग स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है, जो रविवार तक पूरा हो जाएगा।


5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी


यमुनानगर रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि बस को एक बार चार्ज करने पर 225 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 


उन्होंने कहा कि हर डिपो में 10 से 12 चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे और एक बस 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और यमुनानगर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

Comments0

Type above and press Enter to search.