BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में बीजेपी देने वाली है मौजूदा सांसदों को झटका, इन पांच सांसदों की कट सकती है टिकट

Haryana Loksabha Election


Haryana News: हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन कर बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। पार्टी का पूरा फोकस हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें जीतने पर है।


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पार्टी सभी सीटों पर मजबूत स्थिति में है, लेकिन पांच सीटों पर पार्टी नए चेहरे उतार सकती है। इनमें सिरसा, कुरूक्षेत्र, करनाल, भिवानी और अंबाला लोकसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटें जीतने के लिए सुनियोजित रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। एजेंसियां सर्वे में जुटी हैं और समय-समय पर सांसदों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हो रही है।


बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। आरक्षित सीट अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन के कारण यहां नये प्रत्याशी का आना स्वाभाविक है। 


यहां से कटारिया की पत्नी वंतो कटारिया, पूर्व मंत्री और सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, सीएम के मुख्य मीडिया समन्वयक सुदेश कटारिया और पूर्व सांसद अशोक तंवर के नाम चर्चा में हैं।


वहीं अशोक तंवर का नाम सिरसा लोकसभा सीट से चल रहा है। यहां उनके लिए ज्यादा मौके हैं। सिरसा में सत्ता विरोधी लहर को कम करने के लिए पार्टी नए चेहरे को मौका दे सकती है। अशोक तंवर 2009 में सिरसा से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।


हालांकि सुनीता दुग्गल का दावा भी मजबूत है। अगर वह चुनाव नहीं लड़ती हैं तो पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका दे सकती है। वहीं, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने भी सिरसा में तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन बात नहीं बनी।


भिवानी से केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव के नाम की चर्चा तेज


इस बार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव के नाम की काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उनकी एक टीम भिवानी पहुंच चुकी है और सर्वे में जुटी हुई है। 


हाल ही में उन्होंने यहां एक घर भी खरीदा है। यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इसके अलावा नांगल विधायक एवं पूर्व आईपीएस डॉ। अभय सिंह यादव और डॉ। सुधा यादव को लेकर भी चर्चा चल रही है।


योगेश्वर को मिल सकता है टिकट!


पार्टी कुरूक्षेत्र में नया चेहरा उतारने की भी तैयारी कर रही है। मौजूदा सांसद नायब सिंह सैनी के पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। ऐसे में पार्टी पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतार सकती है। 


करनाल के मौजूदा सांसद संजय भाटिया अब संसद की बजाय विधानसभा में जाने के इच्छुक हैं। इसलिए पार्टी उनकी जगह नये उम्मीदवार की तलाश कर रही है। 


ऐसी भी चर्चा चल रही है कि रोहतक के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को करनाल सीट से मौका दिया जा सकता है। लेकिन पार्टी की राज्य इकाई इसके पक्ष में नहीं है। 


सोनीपत में भी पार्टी किसी नये उम्मीदवार को मौका दे सकती है। पहलवानों के मुद्दे पर पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले योगेश्वर दत्त पर भी पार्टी विचार कर रही है। वह इन दिनों काफी एक्टिव हैं।

Comments0

Type above and press Enter to search.