BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News: हरियाणा में खेलों के बढ़ावा देने के लिए 4 जिलों में खुलेंगी 13 नई खेल नर्सरियां, देखें लिस्ट

Haryana Sports



Haryana News: अब प्रदेश के चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियां खिलाड़ियों के हुनर को निखारेंगी। हरियाणा खेल विभाग ने राज्य के चार जिलों में 13 खेल नर्सरियों को मंजूरी दी है। साथ ही इनमें खिलाड़ियों का नामांकन कर उनकी खेल प्रैक्टिस को भी हरी झंडी दे दी गई है।


भिवानी में वॉलीबॉल के लिए एक, हिसार में फुटबॉल के लिए एक और जींद में हॉकी के लिए एक खेल नर्सरी खोली जाएगी। जबकि सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां सोनीपत जिले में खोली जाएंगी। 


इनमें कुश्ती, वॉलीबॉल और कबड्‌डी के खेल शामिल हैं। इन खेलों के खिलाड़ी खेलों की बेहतर तैयारी कर सकेंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले के लिए पदकों की झड़ी भी लगाएंगे।



हरियाणा खेल विभाग ने भिवानी जिले के गांव कालोद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल खेल नर्सरी खोलने की अनुमति दे दी है, जबकि हिसार जिले के गांव दीवान में फुटबॉल खेल नर्सरी खोलने की मंजूरी दे दी है। 


इसी प्रकार, जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ के राजीव गांधी खेल परिसर में नई हॉकी नर्सरी स्वीकृत की गई है।


सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां सोनीपत जिले में स्वीकृत की गई हैं। इनमें गांव सलीमसर माजरा, गांव सालसपुर माजरा, कासंडा, गढ़ी ब्राह्मणान और सीतावाली में कबड्डी की पांच नई खेल नर्सरियां स्वीकृत की गई हैं। 


इसी प्रकार, सोनीपत के दोदवा और सरगथल में वॉलीबॉल की दो नई खेल नर्सरियां स्वीकृत की गई हैं। गांव हरसान कलां और तिहाड़ मलिक के अलावा गोहाना में तीन नई कुश्ती खेल नर्सरियां खोलने की मंजूरी दी गई है।


हरियाणा खेल विभाग ने चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियां खोलने की अनुमति दे दी है। विभाग की ओर से इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को दाखिला देने के भी निर्देश हैं। खेल विभाग द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भत्ता एवं आहार भत्ता भी दिया जायेगा।

Comments0

Type above and press Enter to search.