BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस खुद हो रही कमजोर, अभी तक ये काम भी नहीं किया

Haryana Election 2024


Haryana Election 2024 :  हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किये थे। इस संदर्भ में 4 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी चर्चा हुई, लेकिन अभी तक हरियाणा कांग्रेस ने बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन पूरा नहीं किया है।


केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से अब तक लोकसभा चुनाव के लिए केवल वॉर रूम समन्वयक और सह-समन्वयक की नियुक्ति की गई है। नई दिल्ली और चंडीगढ़ में भी वॉर रूम बनाए जाने हैं, लेकिन अभी इन्हें लेकर फैसला नहीं हुआ है। 


पार्टी ने जयदीप धनखड़ को वॉर रूम समन्वयक नियुक्त किया है। उनके साथ पांच सह-समन्वयक भी नियुक्त किये गये हैं। अब एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सभी राज्यों के कांग्रेस प्रमुखों को रिमाइंडर भेजा गया है। 


पहले भेजे गए निर्देश के मुताबिक, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति 15 जनवरी तक होनी थी। इसी तरह बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-II) की नियुक्ति भी 15 जनवरी तक ही होनी थी। हरियाणा में बूथ स्तर पर 21 से 31 सदस्यों की इकाई बनाने का निर्णय लिया गया है, जो अभी लंबित है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि पार्टी ने 15 जनवरी से 'घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस' अभियान शुरू किया है। बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की भी तैयारी की जा रही है। नियुक्तियों में अभी समय लगेगा। ये नियुक्तियां फरवरी के अंत तक हो सकेंगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.