BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Election 2024: हरियाणा कांग्रेस के एसआरके ग्रुप को बड़ा झटका, जन संदेश यात्रा पर विवाद गहराया!

SRK Congress


Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के एसआरके ग्रुप यानी कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी की 'जन संदेश यात्रा' को शुरू होने से पहले ही झटका लगा है।


'जन संदेश यात्रा' शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की ओर से कहा गया है कि यात्रा को लेकर उनसे कोई चर्चा नहीं की गई है।


दीपक बाबरिया ने कहा कि यात्रा को लेकर उनसे न तो कोई चर्चा हुई और न ही कोई मंजूरी मांगी गई। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि जनसंदेश यात्रा के दौरान अगर कांग्रेस का कोई कार्यक्रम होगा तो हम उसे इजाजत नहीं देंगे।


'10 लोकसभा सीटों पर यात्रा निकालने का ऐलान'


आपको बता दें कि कुमारी शैलजा की ओर से हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर जन संदेश यात्रा निकालने का ऐलान किया गया था। 15 जनवरी से 'जन संदेश यात्रा' निकालने का ऐलान किया गया। 


इस यात्रा को रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने खुलकर समर्थन दिया। फिर राहुल गांधी की न्याय यात्रा की घोषणा के चलते 17 जनवरी से 'जन संदेश यात्रा' प्रस्तावित की गई है। 


आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा हरियाणा में नहीं आएगी। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।


'जनसंदेश यात्रा' पर प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की प्रतिक्रिया


जनसंदेश यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें ऐसी किसी यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।


'हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह तैयार'


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। इस बार जनता ने प्रदेश में कांग्रेस को विजयी बनाने का मन बना लिया है।

Comments0

Type above and press Enter to search.