BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि, हवा बनाने से सरकार बनती है, संगठन को मजबूत करने के लिए बोले दुष्यंत चौटाला

Dushyant- Chautala


Naya Haryana: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि, हवा बनाने से सरकार बनती है और संगठन की ताकत बढ़ती है। हमें एकजुट होकर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए अपने संगठन को समुद्र जितना बड़ा बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं। 


डिप्टी सीएम आज अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गांव सिहमा, मेई, नूनी कलां, शहरपुर, बड़गांव, बडकोदा, ताजीपुर, चिंडालिया व डोहर कलां में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 300 दिन और लोकसभा चुनाव में 100 दिन शेष है। ऐसे में कार्यकर्ता संगठित होकर जननायक जनता पार्टी की ताकत बढ़ाने का कार्य करें। डिप्टी सीएम ने कहा की बूंद बूंद से घड़ा भरता है, इसी प्रकार हमने एक-एक नागरिकों को संपर्क साधते हुए अपने साथ लेकर चलना है।


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, वह अपने घरों पर दो-दो झंडे लगाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के कहने पर हमने संघर्ष शुरू किया था। उस समय भी हमें जनता का बहुत साथ मिला।


उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी की नीति प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास करवाने की है। पिछले 4 साल में दक्षिणी हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है। इस मौके पर गांव मेई में सुरेश यादव व मा. सुभाष यादव ने माता-पिता बिमला देवी व रामस्वरूप की याद में बनाए गए हाल का उद्घाटन डिप्टी सीएम ने किया।


जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान डॉ मनीष शर्मा ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, तेज प्रकाश एडवोकेट, अशोक सैनी, प्रवक्ता सिकंदर गहली, सुविधा शास्त्री, युद्धवीर पालड़ी, हलका अध्यक्ष भोजराज यादव, कुलदीप कालवाड़ी, रामकुमार मकसूसपुरिया, एडवोकेट प्रमोद ताखर, सोनिया धनखड़, सिहमा गांव की सरपंच सुमन, महेंद्र खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विजय छिलरो, सुरेंद्र पटीकरा, वीरेंद्र घटासेर, धर्मवीर यादव, हजारीलाल लंबोरा, अजय एडवोकेट, जिले सिंह गुर्जर, लक्खा गुर्जर, संजीव गुप्ता, रघुवीर सैनी, कैलाश सैनी, विष्णु सरपंच, नवीन राव, दीपक यादव, सुरेंद्र सिहमा, राजकुमार मेई, जसवंत यादव, बिसन सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comments0

Type above and press Enter to search.