BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

राव परिवार का अभेद किला, जानिए गुड़गांव लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास

Gurgaon Lok Sabha constituency History


Gurgaon Lok Sabha constituency History : गुड़गांव लोकसभा सीट हरियाणा राज्य की एक प्रमुख सीट है। यह सीट हरियाणा के गठन से पहले भी अस्तित्व में थी। इस सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ था। 


1952 से 1971 गुड़गांव लोकसभा सीट का इतिहास


यहां से पहला चुनाव 1952 में ठाकुर दास भार्गव ने कांग्रेस की और से जीता। जबकि दूसरा चुनाव भी कांग्रेस ने जीता। 1957 में कांग्रेस की टिकट पर अब्दुल कमाल आजाद ने यहां से जीत दर्ज की।


उनके निधन के बाद 1958 यहां उपचुनाव हुआ। उप चुनाव में यहां से प्रकाश वीर शास्त्री ने आजाद उम्मीदावार के तौर पर चुनाव जीता। 1962 कांग्रेस ने फिर से यहां वापसी की और गजराज सिंह यादव ने यहां से चुनाव जीता।


1967 में फिर से आजाद उम्मीदवार ने चुनाव जाती। इस बार अब्दुल घनी डार ने चुनाव जीता। 1971 तैयाब हुसैन ने यहां से कांग्रेस की झोली में ये सीट डाली। 


इसके बाद इस सीट का अस्तित्व खत्म कर दिया गया और इसे महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट में मर्ज कर दिया गया। 1977-2008 तक इस सीट को हटा दिया गया।










साल


विजेता


पार्टी








1952


ठाकुर दास भार्गव


कांग्रेस








1957


अब्दुल कलाम आजाद


कांग्रेस








1958


प्रकाश वीर शास्त्री


आज़ाद








1962


गजराज सिंह यादव


कांग्रेस








1967


अब्दुल घनी डार


आजाद








1971


तैयाब हुसैन


कांग्रेस








1977 से 2008 महेंद्रगढ़ सीट का राजनीतिक इतिहास


साल 1977 से 2008 तक गुरुग्राम जिला महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत आता था। गुड़गांव लोकसभा सीट वर्ष 2009 में अस्तित्व में आई थी। अभी इस सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह का कब्जा है। 


पंजाब से अलग होकर पहली नवंबर 1966 में हरियाणा प्रदेश अस्तित्व में आया। 1971 में हुए महेंद्रगढ़ संसदीय सीट के चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह ने विशाल हरियाणा पार्टी के बैनर तले विजय हासिल की थी। 


1977 में लगी इमरजेंसी के दौरान हुए चुनाव में राव वीरेंद्र सिंह को हराकर मनोहर लाल सैनी सांसद बने थे।


1980 में हुए चुनाव में एक बार फिर से राव वीरेंद्र सिंह सांसद बने और 14 जनवरी 1980 को कृषि मंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए। उनके अधीन छह से अधिक अन्य विभाग थे। 


इसके बाद वे 1984 में कांग्रेस व 1989 में जनता दल के टिकट से सांसद का चुनाव जीते। 1991 में हुए चुनाव में कांग्रेस टिकट से राव राम सिंह व जनता दल के टिकट पर राव वीरेंद्र सिंह आमने-सामने आए, और जीत राव राम सिंह को मिली थी।


इसके बाद 1996 में तस्वीर बदली इस चुनाव में राव वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस तो राव राम सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। विजयी राव राम सिंह हुए। 


1998 में हुए लोकसभा चुनाव में राव वीरेंद्र सिंह ने अपने पुत्र राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। 1999 में हुए चुनाव में भाजपा की सुधा यादव ने कांग्रेस के राव इंद्रजीत सिंह को पटखनी दी दे दी। 


2004 के चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा की सुधा यादव को हराया। 2008 के परिसीमन के बाद महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से गुरुग्राम अलग हुआ और गुरुग्राम लोकसभा सीट बना। 










साल


विजेता


पार्टी








1977


मनोहर लाल


जनता पार्टी








1980


राव बीरेंद्र सिंह


कांग्रेस








1984


राव बीरेंद्र सिंह


कांग्रेस








1989


राव बीरेंद्र सिंह


जनता दल








1991


राव राम सिंह


कांग्रेस








1996


राव राम सिंह


भाजपा








1998


राव इंद्रजीत सिंह


कांग्रेस








1999


सुधा यादव


भाजपा








2004


राव इंद्रजीत सिंह


कांग्रेस










2009 से 2019 गुड़गांव लोकसभा सीट का इतिहास


गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में नूंह शामिल हुआ और 2009 में हुए चुनाव में एक बार फिर राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा की सुधा यादव को पछाड़ा। 


साल 2014 में इसके बाद तस्वीर फिर बदली कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले राव ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें टिकट भी दिया और राव इंद्रजीत ने इनेलो उम्मीदवार जाकिर हुसैन (अब नूंह विधानसभा क्षेत्र के विधायक) को भारी अंतर से हराया था।



2019 में भी भाजपा के लिए राव इंद्रीजीत ने जीत दर्ज की। इस बार मुकाबला कांग्रेस से ही था। कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव को करीब 3,86,000 वोटों से हराया। राव इंद्रजीत लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके है।









साल


विजेता


पार्टी








2009


राव इंद्रजीत सिंह


कांग्रेस








2014


राव इंद्रजीत सिंह


भाजपा








2019


राव इंद्रजीत सिंह


भाजपा










गुड़गांव लोकसभा में आने वाली विधानसभा सीटें 


1.⁠ ⁠बावल

2. रेवाड़ी

3. पटौदी

4. गुड़गांव

5. बादशाहपुर

6. सोहना

7.⁠ ⁠नूंह

8. फिरोजपुर झिरका

9.⁠ ⁠पुन्हाना



गुड़गांव लोकसभा सीट के प्रमुख राजनेता


  • राव वीरेंद्र सिंह (1980-1984)
  • राव इंद्रजीत सिंह (2009-वर्तमान)


गुड़गांव लोकसभा सीट के प्रमुख मुद्दे


  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • विकास
  • पर्यावरण


2024 के चुनाव


2024 के आम चुनाव में गुड़गांव लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। भाजपा राव इंद्रजीत सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाएगी, जबकि कांग्रेस अजय सिंह यादव को उम्मीदवार बनाएगी।





Comments0

Type above and press Enter to search.