BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Faridabad Lok Sabha Constituency History : फरीदाबाद लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास, यहां हमेशा से रही कांग्रेस और बीजेपी के टक्कर

Faridabad Lok Sabha Constituency History


Faridabad Lok Sabha Constituency History : फरीदाबाद लोकसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि यह दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा है। इस सीट पर जातीय समीकरणों का बड़ा प्रभाव पड़ता है। जाट और गुर्जर इस सीट पर सबसे बड़ी जनजातियाँ हैं और इन दोनों जातियों के बीच का टकराव चुनावी परिणामों को प्रभावित करता है।


फरीदाबाद लोकसभा सीट हरियाणा राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट 1976 में अस्तित्व में आई, जब हरियाणा में लोकसभा सीटों की संख्या 9 से बढ़ाकर 10 कर दी गई। फरीदाबाद लोकसभा सीट का क्षेत्रफल 3,200 वर्ग किलोमीटर है और इसमें फरीदाबाद जिले की 6 और पलवल जिले की 3 विधानसभा सीटें आती हैं।


फरीदाबाद लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच का संघर्ष रहा है। इस सीट पर कांग्रेस ने 6 बार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा ने 5 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा एक बार जनता पार्टी और एक बार लोकदल ने जीत दर्ज की है।


फरीदाबाद लोकसभा सीट पर पहली बार मतदान 1977 में हुआ था। इस चुनाव में जनता पार्टी के धर्मवीर वशिष्ठ ने जीत हासिल की थी। इसके बाद, 1980 में हुए चुनाव में कांग्रेस के तैयब हुसैन ने जीत हासिल की। 


1984 में हुए चुनाव में कांग्रेस के रहीम खान ने जीत हासिल की। 1988 में हुए उप चुनाव में लोकदल के खुर्शीद अहमद ने जीत हासिल की।


यहां से कांग्रेस दिग्गज नेता चौधरी भजनलाल भी एक बार जीत दर्ज कर चुके है। 1989 में कांग्रेस के भजनलाल ने इस सीट से जीत हासिल की। इसके दो साल बाद 1991 में हुए चुनाव में कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना ने जीत हासिल की। 


1996 से 1999 तक यहां हुए तीन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। 1996 से 1999 तक तीनों चुनाव में राम चंद्र बैडा ने जीत हासिल की।  


2004 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने फिर वापसी की। इस बार भी अवतार सिंह भड़ाना जीत दर्ज की। इसके बाद अवतार भड़ाना ने 2009 में भी बीजेपी यहां से कड़ी हार दी।  


2014-2019 एक बार फिर यहां बीजेपी हावी हो गई। मोदी लहर चलते लगाता दो बार कृष्णपाल गुर्जर ने जीत हासिल की।



1977 से 2024 तक फरीदाबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनावों के परिणाम










साल


विजेता


पार्टी








1977


धर्मवीर वशिष्ठ


जनता पार्टी








1980


तैयब हुसैन


कांग्रेस (1)








1984


रहीम खान


कांग्रेस








1988


ख़ुर्शीद अहमद


लोकदल








1989


भजन लाल


कांग्रेस








1991


अवतार सिंह भडाना


कांग्रेस








1996


राम चंद्र बैंडा


भाजपा








1998


राम चंद्र बैंडा


भाजपा








1999


राम चंद्र बैंडा


भाजपा








2004


अवतार सिंह भडाना


कांग्रेस








2009


अवतार सिंह भडाना


कांग्रेस








2014


कृष्णपाल गुर्जर


भाजपा








2019


कृष्णपाल गुर्जर


भाजपा









सामाजिक समीकरण


फरीदाबाद लोकसभा सीट पर जाट और गुर्जर समुदाय का दबदबा रहा है। इन दो समुदायों के वोटों पर ही इस सीट पर चुनाव की बाजी पलटती है। इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के वोट भी इस सीट पर अहम भूमिका निभाते हैं।


वर्तमान स्थिति


वर्तमान में फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर सांसद हैं। वे 2014 और 2019 में हुए आम चुनावों में जीत हासिल कर चुके हैं। 2024 के आम चुनाव में भी उनकी जीत का दावा मजबूत है।


फरीदाबाद लोकसभा में आने वाली विधानसभा सीटें 


1.⁠ ⁠फरीदाबाद एनआईटी

2. फरीदाबाद

3. बढ़खल

4. बल्लबगढ़

5. तिगांव

6.⁠ ⁠हथीन

7. होडल

8. पलवल

9. पृथला

Comments0

Type above and press Enter to search.