BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

हरियाणा के जींद में 28 को करेंगे केजरीवाल बड़ी रैली, 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ये बनाया प्लान

Haryana-News


Haryana News: हरियाणा में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में अब सभी पार्टियां चुनावी मोड में आ गई है। राज्य में अब रैलियां निकाली जा रही है।


जहां एक और विपक्षी कांग्रेस रैलियां कर रही है वहीं इस बार केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।


इसके लिए आप ने अब रैलियों का प्लान बना लिया है। आप द्वारा 28 जनवरी को जींद में ‘बदलाव महारैली’ का आयोजन किया जाएगा।


रैली में पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य वक्ता होंगे। इससे पहले भी हरियाणा में केजरीवाल कई दौरे कर चुके हैं। 


अभी तक वे पार्टी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। जींद की रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ़ संदीप पाठक ने जिलावार वर्करों की बैठकें शुरू कर दी हैं।


बृहस्पतिवार को पाठक ने फरीदाबाद में 4 जिलों फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम तथा रोहतक में रोहतक, झज्जर और सोनीपत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 


5 जनवरी को वे सुबह जींद, हिसार ग्रामीण और शाम को करनाल में करनाल व पानीपत, 9 जनवरी को सुबह कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र व कैथल, शाम को अंबाला में पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर तथा 10 जनवरी को सुबह फतेहाबाद में हिसार अर्बन, सिरसा और फतेहाबाद, शाम को भिवानी में भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 


आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का कहना है कि रैली की तैयारियों को लेकर हो रही बैठकों का मकसद यह है कि हर गांव से कार्यकर्ता आएं और अरविंद केजरीवाल की नीतियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है।


उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा के लोग अपनी माटी के लाल अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसी भी तरीके का षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


यदि कोई षड्यंत्र अरविंद के खिलाफ किया जाता है तो हरियाणा की जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को बदलाव रैली इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.