BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने दी राहत, 50 दिन की पैरोल पर फिर बाहर

Gurmeet Ram Rahim


Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर से राहत दी है। 

बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 50 दिनों के लिए पैरोल पर फिर से बाहर रहेंगे।

उन्हें हरियाणा सरकार से 29 दिन में दूसरी बार पैरोल मिली है। वह शनिवार शाम को रोहतक जेल से बाहर आएंगे।

पैरोल के दौरान गुरमीत उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे। हरियाणा जेल नियमों के मुताबिक एक सजायाफ्ता कैदी एक साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है।

इससे पहले पिछले साल नवंबर में गुरमीत को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। इस दौरान वह बागपत के आश्रम में रहे। 21 दिसंबर की शाम को वह रोहतक जेल लौट आये।

2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद गुरमीत को 9 बार पैरोल और फर्लो दी गई है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने और अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल दी गई थी। 

पिछले साल, गुरमीत को तीन बार पैरोल दी गई थी। 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन और नवंबर में 21 दिन की फरलो दी गई थी।

आपको बता दें कि पंचकुला की विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने अगस्त 2017 में गुरमीत को दोषी ठहराया था। इसके बाद अदालत ने उसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

राम रहीम को पैरोल के दौरान सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है।

Comments0

Type above and press Enter to search.