BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Ambala Lok Sabha constituency History : अंबाला लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास, यहां बीजेपी और कांग्रेस की बीच रही कांटे की टक्कर

Ambala Lok Sabha constituency History


Ambala Lok Sabha constituency History : अंबाला लोकसभा सीट हरियाणा राज्य में स्थित एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीट है। यह सीट 1952 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। अंबाला शहर हरियाणा का एक प्रमुख औद्योगिक और ऐतिहासिक शहर है। यह सीट दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।


अंबाला लोकसभा सीट का राजनेतिक इतिहास कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। 1952 से 2019 तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में से 9 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि 5 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। 2 बार जनता पार्टी और एक बार बहुजन समाजवादी पार्टी ने यहां से जीत हासिल की है।


1952 के पहले लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस के उम्मीदवार टेक चंद ने जीत हासिल की। 1957 के चुनाव में, कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष जोशी ने चुनाव जीता। 1962 के चुनाव में, कांग्रेस के उम्मीदवार चुन्नी लाल ने चुनाव जीता।  1967 के चुनाव में भारतीय जनसंघ की और से सूरज भान ने चुनाव जीता।


1971 के चुनाव में, कांग्रेस के राम प्रकाश चौधरी ने चुनाव जीता। 1977 और 1980 के चुनाव में, जनता पार्टी के उम्मीदवार सूरज भान ने फिर से चुनाव जीता।


1984 से 1991 तक कांग्रस ने यहां तीन चुनावों में लगातार जीत हासिल की। यहां से तीनों बार राम प्रकाश चौधरी ने चुनाव जीता।


1996 के चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सूरजभान ने चौथी बार चुनाव जीता। 1998 के चुनाव में, बहुजन समाजवादी पार्टी ने यहां से बाजी मारी। बहुजन समाजवादी पार्टी की और से अमन कुमार नागरा ने यहां से चुनाव जीता। 1999 में रतन लाल कटारिया ने यहां से बीजेपी के लिए जीत दर्ज की।


इसके बाद 2004 और 2009 में कांग्रेस ने इस सीट पर फिर वापसी की। इस बार हरियाणा में सबसे बड़ा दलित चेहरा कुमारी सैलजा ने जीत दर्ज की। उन्होंने लगातार दो बार यहां से जीत दर्ज की। 


2014 में मोदी लहर के चलते बीजेपी की और से रतन लाल कटारिया ने फिर से वापसी। 2019 के चुनाव में, भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा को हराकर चुनाव जीता।



साल


विजेता


पार्टी








1952


टेक चंद


कांग्रेस








1957


सुभाष जोशी


कांग्रेस








1962


चुनी लाल


कांग्रेस








1967


सूरज भान


भारतीय जनसंघ








1971


राम प्रकाश चौधरी


कांग्रेस








1977


सूरज भान


जनता पार्टी








1980


सूरज भान


जनता पार्टी








1984


राम प्रकाश चौधरी


कांग्रेस








1989


राम प्रकाश चौधरी


कांग्रेस








1991


राम प्रकाश चौधरी


कांग्रेस








1996


सूरज भान


भाजपा








1998


अमन कुमार नागरा


बहुजन समाजवादी पार्टी








1999


रतन लाल कटारिया


भाजपा








2004


कुमारी सैलजा


कांग्रेस








2009


कुमारी सैलजा


कांग्रेस








2014


रतन लाल कटारिया


भाजपा








2019


रतन लाल कटारिया


भाजपा




अंबाला लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद भारतीय जनता पार्टी के रतन लाल कटारिया हैं।


अंबाला लोकसभा सीट का राजनेतिक इतिहास एक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर बारी-बारी से जीत हासिल की है।


Comments0

Type above and press Enter to search.