BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Politics: हरियाणा में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी

Haryana Politics


Haryana Politics: आम आदमी पार्टी की हरियाणा के जींद में हुई बड़ी रैली में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने घोषणा की है कि AAP हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है।


उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया अलायंस के साथ चुनाव लड़ेगी लेकिन हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।


हरियाणा के जींद में आप की 'बदलाव जन सभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आज लोगों को सिर्फ एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आम आदमी पार्टी। एक तरफ उन्हें पंजाब दिखता है और दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार। आज हरियाणा एक बड़े बदलाव की ओर देख रहा है। सबसे पहले लोगों ने दिल्ली और पंजाब में ये बड़ा बदलाव किया और अब वहां लोग खुश हैं। AAP सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे। इसे देश का नंबर 1 राज्य बनायेंगे।


केजरीवाल के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने के ऐलान ने INDIA गठबंधन के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। एक तरफ गठबंधन सभी राज्यों में एकजुट होने की कोशिश कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इसमें शामिल पार्टियां एक-एक कर इससे अलग हो रही हैं। 


पश्चिम बंगाल उन पहले राज्यों में से एक है जहां भारतीय गठबंधन का हिस्सा टीएमसी ने सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। टीएमसी ने ये जरूर कहा है कि वो दूसरे राज्यों में गठबंधन के साथ है।


पश्चिम बंगाल के बाद आप ने पंजाब में भी ऐलान किया है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही है। पार्टी का कहना है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। 


बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं और यहां भी गठबंधन में दरार आ गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू INDIA से बाहर है। इस वजह से INDIA गठबंधन के लिए बिहार में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मुश्किल होने वाला है।

Comments0

Type above and press Enter to search.