BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Politics News: इनेलो की हरियाणा में फिर से बढ़ रही लोकप्रियता, यहां तेजी से बढ़ा पार्टी का ग्राफ

Haryana Politics News


Haryana News: हरियाणा में अगले साल चुनाव को देखते हुए अब चुनावी हलचल तेज हो गई है। हलका लाडवा के पूर्व विधायक एवं इनेलो अनुशासन समिति के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह बड़शामी के नेतृत्व में हलका लाडवा में इनेलो पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। 


लोगों का कहना है कि शेर सिंह बड़शामी एक ऐसा नेता है जो मंत्री व विधायक से भी ज्यादा लोगों के जायज काम करवाने की क्षमता रखते हैं, इसी बात को देखते हुए लोग शेर सिंह बड़शामी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। 


शेर सिंह बड़शामी ने कहा है कि इनेलो कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग हलका लाडवा से आपका रक्षक व सेवादार शेर सिंह बड़शामी विधायक बनेगा। 


उन्होंने कहा है कि चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला ने जनता के हित में जो कार्य किए हैं, उतने कार्य आज तक कोई मुख्यमंत्री नहीं कर पाया। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी गांव मरचेहड़ी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। 


पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी का गांव भगवानपुर में पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। शेर सिंह बड़शामी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव किया है। 


हुड्डा को अपने शासनकाल के दौरान जिला रोहतक के अलावा हरियाणा का और कोई जिला नजर नहीं आया, हुड्डा ने रोहतक में ही नौकरियां बांटी और रोहतक में ही विकास कार्य करवाये।


Comments0

Type above and press Enter to search.