BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News : हरियाणवी कलाकार नवीन नारू रेप केस में गिरफ्तार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Haryana Nveen Naru


Haryana News: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। कई हिट गानों से अपनी पहचान बनाने वाले नवीन नारू को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 


पुलिस ने आरोपी नवीन नारू की कार भी बरामद कर ली है। करीब 18 दिन पहले हांसी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह तीन साल पहले नवीन नारू के संपर्क में आई थी।


नवीन नारू ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग का सिलसिला तीन साल से चल रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। 


महिला की शिकायत पर महिला थाने में नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस रेप केस में पैसों के गबन का भी आरोप लगा था। जिसे लेकर पुलिस ने बैंक खातों की डिटेल ली है। इसके बाद नवीन नारू को रेप मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पैसों के लेनदेन के मामले की जांच की जा रही है।


सपना चौधरी के साथ कई सुपरहिट गाने किए


नवीन नारू ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ भी कई हिट गाने दिए हैं। 'बलम अल्टो' भी बड़ी हिट रही। इनके अलावा नवीन नारू ने काजल, लीले की मम्मी, कोर्ट की थ्रेट, लाडू और कई हरियाणवी गाने भी किए हैं। 


इतना ही नहीं नवीन नारू अक्सर पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहते हैं। इसके अलावा नवीन नारू ने गानों में भी भूमिकाएं निभाई हैं। नवीन नारू ने हरियाणवी फिल्म विदेश बहू में काम किया है। नवीन नारू ने सपना चौधरी के अलावा कई मशहूर चेहरों के साथ काम करके हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Comments0

Type above and press Enter to search.