BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानें अगले 10 दिनों का मौसम

Haryana Weather Alert


Haryana Weather Alert: उत्तर भारत में दिसंबर के दूसरा सप्ताह शुरु होते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। कई राज्यों में जहां सुबह घना कोहरा छाया हुआ को वहीं कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। हरियाणा में भी लोग ठंडी का अच्छा खासा महसूर करने लगे है। 


राज्य में मौसम में बदलाव के साथ ही रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। पिछले चार दिनों में ही न्यूनतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री की गिरावट आ चुकी है।



दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा


वहीं, अगले पांच दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ आने से बदलाव आएगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 दिसंबर की रात से प्रदेश में मौसम बदल जायेगा।


इस दौरान हवा के साथ हल्के बादल भी छा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना जताई है।


अगले 10 दिनों का मौसम


राज्य के जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट हुई है। लेकिन दिन में हिसार और आसपास के जिलों में धूप खिलने से तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है।


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 दिसंबर तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।


हरियाणा में कल का मौसम?


लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 10 और 11 दिसंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने और कभी-कभी हल्के बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना है।


इस दौरान मौसम परिवर्तन के कारण दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 दिसंबर की रात से फिर से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शुष्क मौसम संभव है।

Comments0

Type above and press Enter to search.