BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

सिरसा के संतनगर के राजेन्द्र का भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चयन, विश्व कप में दिखाएगा दम

sirsa-santnager-player-selected-in-indian-hockey-team


Naya Haryana Sports : हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम में सिरसा के राजेंद्र सिंह का चयन हुआ है। 


भारतीय हॉकी महासंघ ने अपनी 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का गठन किया है। इसमें मिड फील्डिंग के लिए राजेंद्र सिंह का चयन किया गया है। 


आपको बता दें कि सुल्तान जोहोर कप में राजेंद्र सिंह को उपकप्तान बनाया गया था।


एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 5 से 16 दिसंबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में खेला जाएगा। मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई। 


भारत पूल सी में कनाडा, कोरिया और स्पेन के साथ है। भारत का मुकाबला 5 दिसंबर को कोरिया से होगा। इसके बाद 7 और 9 दिसंबर को स्पेन और कनाडा से भिड़ंत होगी। 


टूर्नामेंट के पूल ए में गत चैंपियन अर्जेंटीना के साथ ऑस्ट्रेलिया, चिली और मेजबान देश मलेशिया शामिल हैं। पूल बी में मिस्र, फ्रांस, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 


पूल डी में बेल्जियम, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं। क्वार्टर फाइनल 12 दिसंबर को होगा। सेमीफाइनल 14 दिसंबर को और ग्रैंड फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा।


क्या कहा कोच ने?

हरविंद्र सिंह, हॉकी कोच ने कहा कि संतनगर हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का चयन एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के लिए हुआ है। यह कप 5 दिसंबर से मलेशिया में शुरू होने जा रहा है। 


राजेंद्र का चयन जिले के लिए गौरव की बात है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतकर जरूर लौटेगी। इस बार भारत के पास मजबूत टीम है, जो अच्छा प्रदर्शन करेगी।


आपको बता दें कि संतनगर सिरसा में हॉकी खिलाडियों का जन्मदाता रहा है। यहां से ही महान खिलाड़ी सरदार सिंह हुए थे जिन्हों कई साल भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी की।

Comments0

Type above and press Enter to search.