BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News : सिरसा में युवक पर तलवार से हमला, 6 लोगों पर हत्या मामला दर्ज

Sirsa Breaking News


Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले के रोड़ी दाना मंडी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर को सिरसा सिविल अस्पताल में मृतक पाल सिंह के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया।


इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है जबकि 4 आरोपियों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पाल सिंह का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।


पाल सिंह के चाचा वजीर सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने उनके भतीजे की तेजधार हथियारों से हत्या की है, वे नशा तस्करी का धंधा करते हैं। साथ ही कहा कि पाल सिंह की हत्या कर छोटे-छोटे बच्चों को अनाथ करने वालों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।


तलवार से हमला


बता दें कि रोड़ी निवासी पाल सिंह गुरुवार देर शाम दाना मंडी गया था। वहां गंगू और भुनुधर नाम के दो लोगों ने अपने चार साथियों के साथ उस पर तलवार और खंजर से हमला कर दिया।


आपसी दुश्मनी का मामला


सिरसा थाना प्रभारी रामचन्द्र ने बताया कि इस हत्या का कारण पुरानी रंजिश लग रही है। पाल सिंह के परिवार के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.