BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

राजस्थान चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को पैरोल, 21 दिन बागपत आश्रम में रहेगा, हनीप्रीत ने किया रिसीव

Ram Rahim


Haryana News : रेप और हत्या मामले में दोषी डेरा प्रमुख राम रहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गए। सरकार ने उन्हें 21 दिन की फरलो दी है। मंगलवार दोपहर हनीप्रीत और चरणजीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचे और उसे रिसीव किया। 


ठीक 15 मिनट बाद राम रहीम को अपने साथ यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम ले गया। डीएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम राम रहीम को आश्रम छोड़ने गई है।


साल 2017 में साध्‍वी रेप केस में गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई गई थी। बाद में उन्हें छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी दोषी ठहराया गया। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।


डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम उन्हें यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़ेगी। राम रहीम को जेल में कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आये हैं। उन्हें आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।


वहीं पैरोल पर बाहर आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गए है। राम रहीम की फरलो के बीचे कारण राजस्थान चुनाव बताया जा रहा है। दरअसल राम रहीम के राजस्थान में भारी संख्या में अनुयायी है। 


इस लिहाज से कहा जा रहा है कि अगल पैरोल मिली है तो सियासी फायदा भी एक पार्टी को मिल सकता है।

Comments0

Type above and press Enter to search.