BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Nuh Breaking News : नूंह में मीट फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक, 18 महिलाएं घायल

Nuh Breaking News


Naya Haryana News : नूंह में बीती रात मीट फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक होने से फैक्ट्री में काम करने वाली 18 महिलाएं बेशुध हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।


हादसा नगीना के मांडीखेड़ा स्थित एक मीट फैक्ट्री में हुआ। यहां अल नावेद एग्रो फूड के कोल्ड स्टोर से गैस लीक हो गई। महिला यहां काम कर रही थी। 


गैस लीक होने के कुछ देर बाद सभी महिलाएं बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगीं। इसके बाद हंगामा मच गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सभी महिलाओं को सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया।


कई कामकाजी महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके के लोगों के मुताबिक यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। 


अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन नूंह डॉ. सर्वजीत कुमार ने बताया कि मांडीखेड़ा की मीट फैक्ट्री में गैस रिसाव से प्रभावित महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। 18 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments0

Type above and press Enter to search.