BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने इन लोगों को दी 90 हलको में जिम्मेदारी, देखें किसे सौंपा पदभार

OP Chautala


Naya Haryana News, चंडीगढ़: इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी 90 हलकों के हलकाध्यक्षों की नियुक्तियां की। 


वीरवार को इनेलो पार्टी की तरफ से नवनियुक्त हलकाध्यक्षों की सूची जारी की गई।


नवनियुक्त हलकाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो द्वारा पार्टी के सभी 90 हलकाध्यक्षों की नई नियुक्तियां करने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनेलो पार्टी से जुड़ने में मदद मिलेगी और इसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। 


उन्होंने हलकाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए कहा कि जरनैल सिंह जैली को कालका, गुरदास सिंह को पंचकुला, जसविन्द्र सकराहों को अंबाला सिटी, स. ओंकार सिंह को अंबाला कैंट, अवतार सिंह शेरगिल को मुलाना, भूप सिंह गुर्जर को नारायणगढ़, सर्वप्रिय को रादौर, गुरदयाल सिंह को जगाधरी, प्रवीण कैल को सढ़ौरा, मणिक सिंगला को यमुनानगर का हलकाध्यक्ष बनाया गया है।


गुरविन्द्र सिंह बाछल को शाहबाद, कृष्ण बूरा को थानेसर, सुरेश सैनी को लाडवा, राजेश मलिक को पेहवा, अनिल तंवर को कैथल, साहब सिंह संधू को गुहला, रणवीर सिंह फौजी को कलायत, सुरजीत सिंह पबनावा को पुंडरी, बिजेन्द्र रापडिय़ा को गन्नौर, बेयराज दहिया को खरखौदा, राजेश अंतिल को राई, सुरेंद्र लठवाल को बरोदा, भगत सिह अंतिल को सोनीपत, दिलबाग मलिक को गोहाना, सुमेर सिंह को बावल, विनय यादव जैलदार को रेवाड़ी, कुलदीप ढहीना को कोसली, पूर्व सरपंच पप्पू को बहादुरगढ़, रमेश चाहर को बादली से हलकाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


संजय मातनहेल को झज्जर, बलराज राठी को बेरी, सतेंद्र उर्फ बिल्लू यादव को महेंद्रगढ़, अभय सिंह यादव को नारनौल, सतपाल छिल्लरों को नांगल चौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, पपली सरपंच को पटौदी, अटलवीर कटारिया को बादशाहपुर, चरण सिंह डागर को सोहना, शमशेर कटारिया को गुरूग्राम, रतन सिंह बनचारी को होडल, बलदेव देशवाल को पलवल, वेद सहरावत पहलवान को हथीन, एडवोकेट संजय श्योराण को लोहारू, जितेंद्र उर्फ मिनी को भिवानी से पदभार दिया गया है।

 

उधर अशोक ढाणिमाहू को तोशाम, अशोक तिगड़ाना को बवानीखेड़ा, सत्यवान शास्त्री को बाढड़़ा, जयभगवान ठेकेदार को दादरी, राजेश झटीपुर को समालखा, कुलदीप राठी को पानीपत ग्रामीण, लखपत रोड को इसराना, जिला पार्षद रघबीर सिंह को घरौंडा, भरत मढ़हान डब कौली को इंद्री, जोगा सिंह डबरी को करनाल, पूर्व सरपंच मेहर सिंह जूंडला को असंध, भगवंत सिंह संधु को नीलोखेड़ी, सूबे सिंह लोहान को उचाना कलां में नियुक्ती दी गई है। 


वहीं सुखजिंद्र रेढू (पप्पू) को जींद, सतीश नैण को जुलाना, अंग्रेज सिंह को नरवाना, जोगेन्द्र कालवां को सफीदों, वेद प्रकाश भराण को महम, करतार सिंह सरपंच को गढ़ी सांपला किलोई, राकेश सहगल को रोहतक, जयसिंह शिमली को कलानौर, सत्यवान पानू को हिसार, सतपाल सरपंच को नलवा, रमेश खानपुर को नारनौंद, बहादुर सिंह पचार को आदमपुर, कृष्ण जाखड़ को हांसी, कलीराम खेदड़ को उकलाना से जिम्मेदारियां दी गई है।


सुभाष टांक को बरवाला, गुरविन्द्र सिंह सरपंच को सिरसा, अभय सिंह खोड को ऐलनाबाद, सुभाष नैन को रानियां, विनोद अरोड़ा को डबवाली, जसविन्द्र सिंह बिन्दू को कालांवाली, प्रेम सिंह कन्हड़ी को टोहाना, बिकर सिंह हडौली को रतिया, पूर्व सरपंच जैलदार जगदीश जग्गा को फतेहाबाद, मोहम्मद इकबाल को फिरोजपुर झिरका, इब्राहीम पहलवान को नूंह, हसरू नंबरदार को पुन्हाना से पदभार सौंपा गया है। 


जबकि जीत सिंह डागर को फरीदाबाद ओल्ड, अनिल भाटिया को बडख़ल, अश्वनी तायल को बल्लबगढ़, स. कुलदीप सिंह को एनआईटी फरीदाबाद (ग्रामीण एवं शहरी), ओमदत्त नागर को तिगांव (ग्रामीण एवं शहरी), बोधराज रावत को पिरथला का हलकाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Comments0

Type above and press Enter to search.