BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

HSSC CET Group D Answer Key : ग्रुप डी CET आसंर की जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

HSSC CET Group D Answer Key


HSSC CET Group D Answer Key Download: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी 2023) की प्रारंभिक आंसर की जारी कर दी है। 


जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।



पालियों के लिए उत्तर कुंजी


एनटीए ने 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थित 798 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13,75,151 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। दोनों दिन और सभी पालियों की आंसर की आगे जारी की जाएंगी।


यह भर्ती अभियान राज्य में ग्रुप डी की 13,536 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। अनंतिम उत्तर कुंजी के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां, यदि कोई हो, उठाने का विकल्प मिलेगा। आयोग उम्मीदवारों के फीडबैक की समीक्षा करेगा और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा।


HSSC CET ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2023: ऐसे करें डाउनलोड


  • एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एचएसएससी ग्रुप डी सीईटी उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Comments0

Type above and press Enter to search.