BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश के बाद ठंड बढ़ी, प्रदूषण भी हुआ कम, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert


Haryana Weather Alert:  हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट ली। जिसके चलते गुरुवार रात और शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को पहले से ज्यादा ठंड का एहसास होने लगा। 


वहीं, बारिश के कारण प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को भी थोड़ी राहत मिली है। तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश के बाद भी स्मॉग का स्तर कम नहीं हुआ है और प्रशासन लोगों को राहत देने के लिए पानी का छिड़काव कर रहा है।


मौसम विभाग ने आज फिर हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत जिलों में बारिश की संभावना है। 


बारिश से सरसों की अगेती फसल को भी बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।


बारिश के बाद ठंड बढ़ गई


इससे पहले सुबह और रात में लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा था। अब बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही।



क्या राज्य में बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ?


हरियाणा में बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आई है। फिलहाल अगर फरीदाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो यह 182 दर्ज किया गया है। 


इसके अलावा, गुरुग्राम का AQI 213, कैथल का AQI 113, सोनीपत का AQI 172, भिवानी का AQI 164, फतेहाबाद का AQI 106, AQI हिसार के 127 रिकार्ड किए गए हैं।

Comments0

Type above and press Enter to search.