BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

हरियाणा-पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ करेंगे कूच, पुलिस ने आम जनता के लिए जारी की एडवाइजरी


haryana-punjab-kisan-protest


Naya Haryana News , चंडीगढ़: आज यानी 26 नवंबर से किसानों एक बार फिर लामबंद होंगे। हरियाणा-पंजाब के किसान तीन दिनों तक चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 


जिसको देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है। दोनों राज्यों की पुलिस ने शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस के साथ बैठक की और किसानों को चंडीगढ़ शहर में दाखिल होने से रोकने की रणनीति बनाई। 


रविवार सुबह से चंडीगढ़ की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। 


फिलहाल सभी मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने 26 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। 


प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार ने किसान यूनियनों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। अभी तक किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे भी वापस नहीं लिए गए हैं। 


ऐसे में केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार से तीन दिन के लिए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में रूट डायवर्ट रहेंगे।


26, 27 और 28 नवंबर को किसान चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मोहाली और पंचकूला में इकट्ठा होंगे। इसके बाद वे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ चंडीगढ़ की सीमा में दाखिल होने की कोशिश करेंगे।

Comments0

Type above and press Enter to search.