BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News : धान की खेती करने वालों किसानों लिए Good News, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मिल रहे ज्यादा दाम

Haryana farmer


Naya Haryana News : धान की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशख़बरी है। इस साल पिछले सीजन की तुलना में किसानों को उनकी धान की फसल के ज्यादा दाम मिल रहे हैं। 

किसानों का कहना है कि इस बार बारिश की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है लेकिन अच्छे दाम इस नुकसान की कुछ हद तक भरपाई कर रहे हैं।

बासमती धान की कीमत में बढ़ोतरी

गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान की कीमत में 200-300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद मंडियों में फसल की आवक बढ़ गई है। किसान गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अपनी फसलें लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। 

धान की कीमत में अचानक उछाल से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है। बढ़ती कीमतों के कारण मंडियों में धान की आवक भी बढ़ रही है, जिससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान की किस्मों की कीमत 4 हजार रुपये से 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। 1121 किस्म की कीमत 4750 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। 

किसानों को न केवल पिछले साल की तुलना में अधिक दाम मिल रहे हैं, बल्कि कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार बासमती धान की कीमत और बढ़ सकती है।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 1200 डॉलर प्रति टन से घटाकर 950 डॉलर प्रति टन करने के बाद धान निर्यातकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी। इसके बाद बासमती धान की खरीद जोरों पर है। 

वहीं, हैफेड ने भी बोली लगाकर बासमती धान खरीदने का निर्णय लिया है। जाहिर है प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो धान की कीमत और बढ़ेगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.