BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए खुशख़बरी, सरकार ने बढ़ाई सरकारी धान खरीद की अंतिम तिथि

Paddy Farmer


फतेहाबाद: हरियाणा सरकार ने उन किसानों के लिए राहत की घोषणा की है जो अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। सरकार ने धान खरीद का समय बढ़ा दिया है। अब धान की सरकारी खरीद 25 नवंबर तक की जायेगी। 


किसान लगातार सरकार से परमल धान की खरीद बढ़ाने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि 15 नवंबर को धान खरीद बंद कर दी गयी थी।


आपको बता दें कि फतेहाबाद में बाढ़ के प्रकोप के कारण इस बार किसानों ने धान की बुआई काफी देर से की थी। इस कारण गेहूं की फसल देर से तैयार हुई। जिसके चलते सरकार ने सरकारी धान खरीद की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। 


फतेहाबाद के डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द धान लेकर मंडियों में पहुंचें। इसके बाद खरीद की तारीख दोबारा नहीं बढ़ाई जाएगी।


हरियाणा सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद की तारीख 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस संबंध में सभी जिला उपायुक्तों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले 15 नवंबर को धान की सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी, जिसके बाद से किसान लगातार इसका विरोध कर रहे थे।


इस संबंध में फतेहाबाद के डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि धान की सरकारी खरीद 25 नवंबर तक की जाएगी, इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और वह किसानों से अपील करते हैं कि वे अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचें, इसके बाद तारीख बढ़ाई नहीं जाएगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.