BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News : हरियाणा के पानीपत में युवक से मजाक पड़ा महंगा, मलद्वार के रास्ते प्रेशर पाइप से हवा भरने से फटा पेट, मौत

Panipat Breaking News


Haryana News : हरियाणा के पानीपत में एक फैक्ट्री में मजाक करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। साथ काम करने वाले युवक के पायजामे में प्रेशर पाइप डाल दिया। इसके बाद उसके शरीर में गुदा के जरिए हवा भर गई। जिससे उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गयी।


परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। उनका बेटा मनीष कुमार मांझी (24) चार माह से पानीपत के सिवाह गांव स्थित देव फैक्ट्री में काम कर रहा था। यहां सुबह 8 बजे से उनकी ड्यूटी थी। 


29 नवंबर की सुबह वह फैक्ट्री पहुंचा। यहां पहुंचने पर उनकी मुलाकात अपने साथी नाइट शिफ्ट वर्कर से हुई। जो प्रेशर पाइप से अपने कपड़े साफ कर रहा था।


इसी दौरान उनके बीच कुछ बात हुई और उसने जबरदस्ती उसके पायजामे के अंदर प्रेशर पाइप डाल दिया। हालांकि मनीष ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उसके साथी कर्मचारी ने पाइप नहीं निकाला।


कुछ ही देर में मलद्वार के रास्ते मनीष के पेट में हवा भर गई। इसके बाद उसका पेट फट गया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Comments0

Type above and press Enter to search.