BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

BSEH HTET Admit Card 2023 : इस दिन जारी होंगे HTET एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

BSEH HTET Admit Card 2023


BSEH HTET Admit Card 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने वाले है। HTET 2023 का आयोजन हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा किया जाना है, जो हरियाणा TET आयोजित करता है। 


बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एचटीईटी प्रवेश पत्र 2023 जारी होने की तारीख से लेकर परीक्षा तिथि तक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।


BSEH HTET Admit Card 2023: डाउनलोड लिंक htet2023.in पर


हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बीएसईएच द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक वेबसाइट htet2023.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। 


उम्मीदवार इस वेबसाइट पर सक्रिय लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना होगा। 


वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई अपनी निजी जानकारी जांच लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर इसे ठीक करा लेना चाहिए।


BSEH HTET एडमिट कार्ड 2023: परीक्षा 2 और 3 दिसंबर को


इससे पहले, हरियाणा बोर्ड ने राज्य टीईटी परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा की थी। बोर्ड के आधिकारिक अपडेट के अनुसार, परीक्षा 2 और 3 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। 


लेवल 3 पहले दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद अगले दिन 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल 2 की परीक्षा होगी. अंत में, लेवल 1 का पेपर 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Comments0

Type above and press Enter to search.