BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

मौसम अलर्ट: हरियाणा में इन जिलों में अगले 2-3 घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Alert


हरियाणा का मौसम: हरियाणा समेत उत्तर भारत में बादलों ने डेरा डाल लिया है। कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई शहरों में हल्की बारिश शुरु हो गई है।


वहीं हरियाणा में अगले कुछ घंटों में बारिश शुरु हो जाएगी।  पूरे हरियाणा में इस वक्त बादल छाए हुए है। बादलों के छाए रहने के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। 


चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 घंटों के दौरान महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, पलवल, सोनीपत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हो रहा है। आज दिन भर रुक-रुक कर बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना है। 


बदलते मौसम के कारण इस अवधि में दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

Comments0

Type above and press Enter to search.