BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को दी नई नियुक्तियां, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

ओम प्रकाश चौटाला

चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं, जिनके पदाधिकारियों की सूची रविवार को जारी की गई। 


रि.आईएएस आरएस चौधरी और प्रकाश भारती को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों में नफे सिंह राठी को फिर से हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


रेखा राणा, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, राव होशियार सिंह, भोपाल सिंह भाटी और राज सिंह मोर को प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, राजेश गोदारा, पूर्व विधायक डा. सीताराम, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, सुनील लांबा, रामेश्वर दास, मंगत राम सैनी, पूर्व विधायक नरेश शर्मा और राम कुमार ऐबला को प्रदेश महासचिव डा. केसी काजल, सतबीर बढेसरा, जगतार सिंह संधू, तैयब भीमशिका हथीन, आनंद श्योराण, सुशील कुमार गौतम, पाला राम राठी, रमेश कुमार, राम रत्तन कश्यप, पूर्व विधायक जोगीराम और जोगिंद्र मलिक को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 


पूर्व विधायक रणवीर मंदोला को प्रदेश संगठन सचिव और मनोज अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व डीजीपी एमएस मलिक को नीति एवं प्रोग्रामिंग समिति का अध्यक्ष, पूर्व विधायक शेर सिंह बढ़शामी को अनुशासन कार्रवाई समिति का अध्यक्ष और स. नछत्तर सिंह मल्हान को कार्यालय सचिव बनाया गया है। राकेश सिहाग को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।


Comments0

Type above and press Enter to search.