BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

ICC World Cup 2023 Aus vs Ned : 6.6.6.6.6.6.6. वर्ल्ड कप में मैक्सवेल का तूफान, ठोक डाला सबसे तेज शतक

aus vs ned
फ़ोटो/हॉटस्टार


World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है। मैक्सवेल ने ICCक्रिकेट विश्व कप 2023 के 24वें मैच में नीदरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज मैक्सवेल ने सिर्फ 40 गेंदों में शतक बनाया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने उसी विश्व कप में 49 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाया था।

एडेन मार्कराम ने इससे पहले मौजूदा विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था। इससे पहले आयरलैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन ओ'ब्रायन ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में 50 गेंदों में शतक पूरा किया था। 

51 गेंदों में श्रीलंका के ख़िलाफ़ कर चुके हैं कारनामा

2015 में मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में शतक पूरा किया था। 2015 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी 52 गेंदों में वर्ल्ड कप में शतक लगा चुके हैं।

मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रन बनाए

ग्लेन मैक्सवेल 44 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 103 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (104) और मैक्सवेल के शतक के दम पर 8 विकेट पर 399 रन बनाए।

Comments0

Type above and press Enter to search.