BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Special Train for Mata Vashno Devi : हरियाणा के लोगों के लिए आई खुशख़बरी, रेलवे ने चालई 2 स्पेशल ट्रेन



Haryana News : हरियाणा के लोगों के लिए खुशख़बरी है। माता वैष्णो देवी जाने वाले रेल यात्रियों को रेलवे ने सौगात दी है। दरअसल रेलवे ने यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन 04071/04072 और 04077/04078 को चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस 26 मई रात 11.15 बजे नई दिल्ली से चलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र होते हुए 27 मई अलसुबह 2.35 बजे अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

5 मिनट ठहराव के बाद यहां से चलकर लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, उधमपुर होते हुए कटरा रात 11.25 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04072 माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस 27 मई शाम 6.30 बजे कटरा से चलकर उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट और लुधियाना होते हुए अगली अलसुबह 3 बजे अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

10 मिनट ठहराव के बाद यहां से चलकर कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04077 नई दिल्ली- कटरा स्पेशल एक्सप्रेस 27 मई रात 11.15 बजे नई दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए 27 मई अलसुबह 2.35 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

5 मिनट ठहराव के बाद यहां से लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, उधमपुर होते हुए कटरा रात 11.25 बजे पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04078 कटरा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस कटरा से शाम 6.10 बजे चलकर उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट और लुधियाना होते हुए अगली अलसुबह 2.25 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से संतरागाछी के लिए विशेष ट्रेन 25 मई को चलाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 04528 चंडीगढ़-संतरागाछी विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

वातानुकूलित और शयन यान श्रेणी के डिब्बों वाली ये विशेष ट्रेन अम्बाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमोह, पुरुलिया, टाटानगर व खड़गपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।

Comments0

Type above and press Enter to search.