BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Paleram Dahiya Passes Away : हरियाणवी संस्कृति को बढ़ाने वाले विख्यात रागनी गायक पालेराम दहिया का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Paleram Dahiya Passes Away


Pale Ram Dahiya Passes Away : हरियाणा से बुरी ख़बर आ रही है। हरियाणवी संस्कृति को पिरो कर रखने वाले महशूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया हमारे बीच नहीं रहे।

हरियाणवी संस्कृति को अपनी सुरीली आवाज के जरिए लोगों तक पहुंचाने वाले मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया इस दुनिया को अलविदा कह गए। 68 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सास ली। 

पाले राम दहिया जी एक जिंदादिल व्यक्ति थे और हमेशा उन्होंने शानदार ही गाया। उन्होंने हमेशा हरियाणा संस्कृति को बढ़ावा दिया।  

गांव हलालपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पालेराम दहिया के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

फेसबुक पर पालेराम दहिया के हरियाणवी रागनी फैन पेज पर फालोअर्स की संख्या भी हजारों में है। 

उनकी गाई रागनियों बुरा मान चाहे भला मान, तू मारती कदे वो मारता, सर में भडक़ आंख में पानी सहित अनेक रागनियों ने साबित कर दिया कि वो भी किसी से कम नहीं है। 

रागनियों के साथ ही पालेराम दहिया अपने हास्य से भरपूर चुटकुलों से लोगों को गुदगुदाते थे। उनके हास्य से भरपूर चुटकुले सुनकर लोग हंसते हुए लोटपोट हो जाते थे। ऐसे मकान रागनी गायक का यूं चले जाना अपूरणीय क्षति है।


Comments0

Type above and press Enter to search.