BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

इनेलो नेता और अभय चौटाला के समधी दिलबाग सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार और मिले थे 5 करोड़ कैश

Dilbag Singh INLD


यमुनानगर:  हरियाणा के यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को ईडी मे गिरफ्तार कर लिया है। INLD नेता के घर पर लगातार पांच दिनों से चल रही ईडी की छापेमारी अब खत्म हो गई है। 


सोमवार दोपहर करीब 1 बजे छापेमारी खत्म हुई और ईडी की टीम ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


ईडी को मिले दस्तावेज में लिखा है कि दिलबाग सिंह को 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया। ईडी की टीम ने दिलबाग सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के चार आईफोन भी जब्त कर लिए हैं। 


इसके साथ ही दिलबाग सिंह के बेहद करीबी कुलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने दिलबाग सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


इससे पहले सोमवार दोपहर इनेलो नेता दिलबाग सिंह के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि ईडी की टीम दिलबाग सिंह को अपने साथ ले जाएगी। फिर कुछ देर बाद ईडी के अधिकारी उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।


गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को ईडी की आधी टीम यहां से रवाना हो गई थी। लेकिन पूर्व विधायक के कार्यालय के बाहर ईडी की कुछ गाड़ियां मौजूद थीं।


आपको बता दें कि 4 जनवरी को ईडी की टीम ने दिलबाग सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से विदेशी हथियार, शराब और सोने के अलावा 5 करोड़ रुपये नकद मिले थे। इसके बाद से लगातार ईडी की टीम उनके घर पर मौजूद थी।



गौरतलब है कि 48 साल के दिलबाग सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। 2009 में दिलबाग सिंह ने पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। फिर 2014 में भी उन्होंने चुनाव जीता, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 


इनेलो नेता अभय चौटाला दिलबाग के समधी हैं। दिलबाग की बेटी की शादी अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला से हुई थी। दिलबाग सिंह ने साल 1994 में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की। उनका माइनिंग और ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।

Comments0

Type above and press Enter to search.