BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana Assembly Election 2024: पंचकूला की कालका विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास, जानिए कौन कितनी बार जीता?

Haryana Assembly Election 2024


Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी पार्टियां एक बार फिर चुनावी मैदान में कूद गई है। आज हम आपको बताएंगे पंचकूला जिले के अंतर्गत आने वाली कालका सीट का राजनीतिक इतिहास।


हरियाणा में पंचकूला जिले के अंतर्गत आने वाली कालका विधान सभा सीट पर 1967 से लेकर 2019 तक 14 चुनाव हो चुके हैं। जिनमें कांग्रेस ने यहां 7 बार जीत दर्ज की है, 2 बार निर्दलीय, 1 बार भाजपा, 1 बार इनेलो, 1 बार लोकदल, 1 बार जनता पार्टी। 


दरअसल यह सीट भजन लाल के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है। जिसके कारण उनके बेटे चंद्र मोहन 4 बार जीत दर्ज कर सके। भाजपा ने 2014 में यहां से जीत दर्ज की।


2014 में यहां से बीजेपी की और से लतिका शर्मा ने इनेलो के प्रदीप चौधरी को हराया। इनेलो प्रदीप चौधरी ने 2009 में कांग्रेस को यहां से हराया था।


इससे पहले 1993 से लेकर 2005 तक चंद्रमोहन ने कांग्रेस से यहां से जीत दर्ज की। यहां के लोगों पर चौधरी भजनलाल का काफी प्रभाव था। यहां वजह थी कांग्रेस यहां से 8 बार जीत दर्ज कर चुकी है।


2019 में यहां से कांग्रेस की एक बार फिर वापसी हुई। इस बार प्रदीप चौधरी इनेलो छोड़ कांग्रेस की और से चुनाव लड़े और बीजेपी को हराया भी।


Haryana Assembly Election 2024



Comments0

Type above and press Enter to search.